मथुरा: पीड़ित पक्ष के अनुसार, गवन के आरोपियों की गिरफ्तारी के करीब पहुंचे विवेचक को रातों-रात बदलने पर पुलिस की जांच पर सवाल
बताया गया कि आगरा निवासी कान्ति प्रसाद कंपनी में जीरो पॉइंट फोर के शेयरधारक हैं, उन्होंने अपनी पुत्रवधू नमिता अग्रवाल को फर्जी तरीके से कंपनी का डायरेक्टर दर्शाकर बैंकों में खाते खुलवाए। इसके बाद उन्होंने कंपनी की करोड़ों रुपये की जमीन को अवैध रूप से बेच दिया इस मामले में कान्ति प्रसाद,उनकी पुत्रवधू नमिता अग्रवाल सहित अन्य सहयोगियों के खिलाफ मुकदमे दर्ज हैं