जारी प्रखंड अंतर्गत जरडा गाँव के हरिजन बस्ती में पिछले लगभग पाँच महीनों से ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण आधी बस्ती अंधेरे में डूबी हुई है। बिजली आपूर्ति बाधित रहने से ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।ग्रामीणों ने शनिवार की सुबह दस बजे जानकारी देते हुए बताया कि बस्ती में नया ट्रांसफार्मर लगाया गया था, लेकिन तकनीकी खराबी के कारण वह कुछ