चूरू: सरदारशहर-तारानगर रोड पर सोलर प्लेट से भरे ट्रोले में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, गंभीर घायल को चूरू अस्पताल लाया गया
Churu, Churu | Feb 13, 2026 चूरू जिले के सरदारशहर–तारानगर सड़क मार्ग पर शुक्रवार को सोलर प्लेट से भरे एक ट्रोले में अचानक शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और ट्रोले के केबिन को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में ट्रोला ड्राइवर गंभीर रूप से झुलस गया। गंभीर घायल को चूरू के राजकीय भरतिया अस्पताल के आपातकालीन वार्ड लाया गया जहां उसका इलाज किया गया।