सुल्तानगंज नगर परिषद के वार्ड संख्या 21 एवं 27 अंतर्गत दुधैला मोहल्ले में पटवन कार्य के लिए खेतों में कराई गई बोरिंग से जुड़े सबमर्सिबल पंप सहित अन्य उपकरणों की चोरी का मामला सामने आया है। अज्ञात चोरों ने बोरिंग से कनेक्ट किया गया सबमर्सिबल पंप, उससे जुड़े पाइप, बिजली के तार सहित अन्य जरूरी सामान चोरी कर लिया। इस घटना से क्षेत्र के किसानों में आक्रोश और चिंत