कटनी जिले की रीठी तहसील क्षेत्र में आज से हायर सेकेंडरी परीक्षा की औपचारिक शुरुआत हो गई। मंगलवार सुबह करीब 9 बजे से छात्र-छात्राएं अपने-अपने परीक्षा केंद्रों पर पहुंचे और अंग्रेजी विषय का पहला प्रश्नपत्र हल किया। परीक्षा केंद्रों पर सुबह से ही छात्रों में उत्साह और आत्मविश्वास देखने को मिला।