डुमरियागंज: पैदल खेत जा रही महिला को पीछे से ट्रैक्टर ने कुचला, इलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में हुई मौत: पिपरा कानूनगो की घटना
त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के पिपरा कानूनगो गांव निवासी महिला को शुक्रवार सुबह पीछे से ट्रैक्टर चालक ने कुचल दिया। इलाज के लिए ले जाते समय महिला की मौत हो गई जानकारी के अनुसार त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के पिपरा कानूनगो गांव निवासी शेषराम की पत्नी भानमती (62) शुक्रवार को सुबह तरहर-उजैनियां मार्ग पर स्थित अपना खेत देखने जा रही थी।