नानपारा: बलदूपुरवा के तेंदुए के हमले में खुद को बचाने वाले 10 वर्षीय बालक को मुख्यमंत्री ने प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विश्व वानिकी दिवस के अवसर पर नानपारा रेंज के एक 10 वर्षीय बालक अच्छे लाल को सम्मानित किया। यह सम्मान मानव-वन्यजीव संघर्ष में उसके उत्कृष्ट कार्य और बहादुरी के लिए दिया गया। लखनऊ में 21 मार्च 2026 को आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में उसे प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।