परसिया: जामई मार्ग पर कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, इकलहरा टोल नाके के पास बाइक सवार घायल
परासिया जामई मार्ग पर इकलहरा टोल नाके के समीप कार चालक ने बाईक सवार को पीछे से टक्कर मार दिया। इस टक्कर में बाईक सवार को चोट आई है। हादसा शुक्रवार को साढे तीन बजे के आसपास हुआ। साढे चार बजे घायल को परासिया अस्पताल लाया गया। पुलिस को अस्पताल से सूचना दी गई है।घायल कपिल कहार ने बताया कि वह बडकुही का निवासी है। किसी काम से जामई गया था।