हाथरस: आगरा-अलीगढ़ नेशनल हाइवे पर गांव रुहेरी में तेज रफ्तार कैंटर ने दुकान के पास बैठे लोगों को मारी टक्कर, 3 लोग हुए घायल
कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के आगरा-अलीगढ़ नेशनल हाईवे के गांव रुहेरी पर तेज रफ्तार केंटर ने दुकान के पास बैठे लोगों को टक्कर मार दी टक्कर मारकर चालक केंटर लेकर मौके से फरार हो गया। हादसे में एक महिला सहित 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को गुरुवार की रात जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों द्वारा सभी घायलों का उपचार किया गया है।