प्रयागराज: महाकुंभ मेला क्षेत्र के पास एक किन्नर की 45 साल बाद बिछड़ी मां से हुई मुलाकात, वीडियो हो रहा वायरल
प्रयागराज में महाकुंभ मेला क्षेत्र के किन्नर अखाड़े के पास एक किन्नर से उसकी बिछड़ी मां से अचानक मुलाकात हो गई, जिससे किन्नर अपनी मां के गले लग कर स्नेह जताने लगी। जिसे स्थानीय लोगों द्वारा वीडियो बनाकर आज सोमवार को करीब 5:30 बजे वायरल किया जा रहा है। खबरों के अनुसार किन्नर अपनी मां से करीब 45 साल के बाद मिली है। जो की चर्चा का विषय बना हुआ है।