प्रयागराज: महाकुंभ मेला क्षेत्र के सेक्टर 16 में किन्नर अखाड़ा के सामने टेंट में लगी आग, फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
महाकुंभ मेला क्षेत्र के सेक्टर नंबर 16 किन्नर अखाड़ा के सामने आज सोमवार को करीब 3:00 बजे टेंट में आग लग गई। आग लगने से मौके पर हड़कंप मच गया।तथा स्थानीय लोगों द्वारा फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। मौके पर तत्काल फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची तथा आग पर काबू पा लिया गया है।हालांकि घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है, लेकिन सामान जलकर राख हो गया है।