झालरापाटन: राजस्थान-MP बॉर्डर पर सड़क दुर्घटना में पति की मौत, पत्नी घायल, कार ने बाइक को मारी टक्कर
राजस्थान-मध्य प्रदेश सीमा पर चंवली के पास सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई,जबकि उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। बोलेरो कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी थी।यह घटना तब हुई जब डूंगर गांव निवासी 40 वर्षीय रोडू लाल अपनी पत्नी संपत बाई के साथ उखली गांव में एक रिश्तेदार के कार्यक्रम से लौट रहे थे।पुलिस ने रविवार दोपहर करीब 1 बजे शव पोस्टमार्टम करवाया।