शाजापुर: शाजापुर कोतवाली थाना पुलिस ने युवती को बंधक बनाने के मामले में फरार आरोपी को गिरफ्तार किया
शाजापुर के मारवाड़ सेरी क्षेत्र में युवती को बंधक बनाकर रखने सहित कई धाराओं में आरोपी विजय डान को कोतवाली थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। कोर्ट ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए स्थाई वारंट जारी किया था। कोतवाली थाना पुलिस से मंगलवार शाम छह बजे प्राप्त जानकारी अनुसार पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी।