अरवल: जिला मुख्यालय में सात परीक्षा केंद्रों पर गहन जांच के बाद शांतिपूर्ण माहौल में परीक्षा शुरू
Arwal, Arwal | Feb 1, 2025 शनिवार सुबह 9:00बजे बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की इंटरमीडिएट परीक्षा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हो गई है। इस परीक्षा में लगभग जिला मुख्यालय में 7000 हजार छात्र-छात्राएं शामिल हो रहे हैं। परीक्षा को नकलमुक्त और पारदर्शी बनाने के लिए सभी केंद्रों पर त्रिस्तरीय मजिस्ट्रेट व्यवस्था लागू की गई है, जिसमें जोनल, सब-जोनल और सुपर-जोनल अधिकारी शामिल हैं।