चौकी बैवाही क्षेत्र के रामपुर बैवाही मार्ग पर लखनऊ पाली क्लीनिक के पास बुधवार की दोपहर अचानक बकरी आगे आने से बाइक अनियंत्रित हो गयी। जिससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन फानन में इलाज के लिय उसे नजदीकी अस्पताल लाया गया। जँहा इलाज जारी हैं। बाइक सवार बनटुकरा का रहने वाला हैं।