थाना मोतीपुर क्षेत्र के खैरी समैशा निवासी सीमा पत्नी कोयली गिरी जो रविवार की रात अपने घर खाना खा कर लेटी थी। तभी गांव निवासी दुष्यंत पुत्र शंकर व सुखी पुत्र दूबे ने नशे की हालत में घर में घुसकर पत्नी से अभद्रता की मना करने पर मारपीट की। जिससे पति ने सोमवार को एक लिखित शिकायती पत्र थाना मोतीपुर में देकर कार्यवाई की मांग की हैं।