बनगड्डा फोरलेन तीखी मोड़ पर तेज रफ्तार अर्टिगा कार असन्तुलित होकर सड़क किनारे खेत मे घुस गया। जिससे गाड़ी में सवार दोनो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गये। मिली जानकारी के अनुसार पीवीयूएनएल पतरातू में मैंनेजर के पद पर कार्यरत बिनोद झा और धीरज गोपेश्वर अपनी मारुति अर्टिगा कार जेएच24के 3510 से ड्यूटी समाप्त कर रामगढ स्थित घर जा रहे थे इसी दौरान घटना घटी।