बांसवाड़ा: अरनिया में राजस्थान प्रदूषण नियंत्रण मंडल बांसवाड़ा के सहयोग से पौधरोपण कार्यक्रम संपन्न
मुख्यमंत्री वृक्षारोपण महाअभियान ,हरियालो राजस्थान और एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रमों के अंतर्गत राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय अरनिया में गुरुवार सुबह 11बजे पौधरोपण एवं पौधा वितरण कार्यक्रम राजस्थान प्रदूषण नियंत्रण मंडल बांसवाड़ा के सहयोग से संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजस्थान प्रदूषण नियंत्रण मंडल बांसवाड़ा के क्षेत्रीय अधिकारी श्री रवि चंदेल रहे।