सरपतहां थाना क्षेत्र में बच्चों के मामूली विवाद ने गंभीर रूप ले लिया। मयारी गांव में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई, जिसमें कई लोग घायल हो गए। सरपतहां पुलिस ने रविवार की दोपहर करीब 2 बजे बताया कि पुलिस ने पुष्पा पत्नी ओमप्रकाश व राम अचल के परिवारों की तहरीर पर दोनों पक्षों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मेडिकल कर कार्रवाई शुरू कर दी है।