हरदा: घंटाघर के नयनतारा कॉम्प्लेक्स में युवक की संदिग्ध मौत, पुलिस जांच में जुटी
Harda, Harda | Mar 25, 2026 आज 25 मार्च 11 बजे जिला अस्पताल के चौकी प्रभारी से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान संजय गोस्वामी (21) के रूप में हुई है। वह मूल रूप से खंडवा जिले के मुंदी थाना क्षेत्र के ग्राम सहजला का निवासी था और हरदा में अपनी मां और बहन के साथ किराए के मकान में रह रहा था। बताया जा रहा है कि पिछले कुछ समय से उसकी मां और बहन गांव में थीं।