टेलवा बाजार स्थित बडुआ नदी तट से रविवार को एक बजे श्री श्री 1008 शिवशक्ति महायज्ञ के अवसर पर भव्य कलश यात्रा निकाली गई। माताओं और बहनों ने सिर पर कलश रखकर आस्था और भक्ति के साथ लगभग छह किलोमीटर लंबी यात्रा में भाग लिया। गेरुआ और पीले वस्त्रों में सजे हजारों श्रद्धालुओं ने “जय श्री राम” के जयघोष से पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। इस दौरान श्री श्री 1008 निर