राजधानी पटना के चौक थाना क्षेत्र स्थित भगत सिंह चौक के पास शुक्रवार की सुबह करीब 8 बजे अचानक बिजली के केबल में भीषण आग लग गई। आग लगते ही इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने में जुट गई है। इस घटना के कारण पूरे इलाके की बिजली आपूर्ति बाधित होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़