पचपदरा: सहायक निर्वाचन अधिकारी ने रिफाइनरी क्षेत्र में पोस्टर एवं स्टिकर लगाकर मतदान का संदेश दिया
पचपदरा सहायक के निर्वाचन अधिकारी राजेश कुमार ने गुरुवार को जानकारी देकर बताया कि पचपदरा रिफाइनरी क्षेत्र में पोस्टर एवं स्टिकर लगाकर रिफाइनरी कार्मिकों को मतदान का संदेश दिया गया। रिफाइनरी के विभिन्न अधिकारियों की रिफाइनरी में बैठक ली गई। रिफाइनरी के विभिन्न अधिकारियों को मतदान के दिन कार्मिकों को सवैतनिक अवकाश देने की अपील की गई।