सरवाड़: जोतायां में शहीद भगतसिंह की पुण्यतिथि पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन, 26 यूनिट रक्त संग्रहण किया गया
Sarwar, Ajmer | Mar 23, 2026 सरवाड़: जोतायां की राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के निकट आरोही शिक्षण समिति के तत्वावधान में अमर शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव की पुण्यतिथि पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। आरोही समिति सदस्य एवं पर्यावरण प्रेमी धर्मीचंद प्रजापत ने बताया कि आरोही शिक्षण समिति द्वारा शहीद ए आजम भगतसिंह, सुखदेव एवं राजगुरू की पुण्यतिथि पर आयोजित स्वैच्छिक रक