लोहरदगा: पंचायत सचिव विश्वनाथ प्रजापति पर ठगी, धमकी और हत्या की साजिश का आरोप, दो FIR दर्ज, मामला हाईकोर्ट पहुंचा
लोहरदगा भारतीय सूचना अधिकार रक्षा मंच के जिला अध्यक्ष शकील अख्तर ने शुक्रवार शाम लगभग 5 बजे प्रेस विज्ञप्ति जारी कर पंचायत सचिव विश्वनाथ प्रजापति पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि प्रजापति वर्तमान में किस्को प्रखंड में प्रतिनियुक्ति पर पदस्थापित हैं और उन पर ठगी, धमकी, गाली-गलौज व भ्रष्टाचार के आरोप लगते रहे हैं।.