राजसमंद में वक्फ प्रॉपर्टी के डिजिटलीकरण के लिए अंजुमन कमेटी का विशेष कैंप, 'उम्मीद' पोर्टल पर अपलोडिंग की प्रक्रिया समझाई गई। जिला अंजुमन कमेटी द्वारा आज राजसमंद में वक्फ संपत्तियों को वक्फ बोर्ड पोर्टल पर अपलोड करने के उद्देश्य से एक सफल कैंप का आयोजन किया गया। यह कैंप जिला अंजुमन कमेटी के सदर अख्तर खान पठान की अध्यक्षता में आयोजित हुआ।