सूरतगढ़: खेजड़ी कटाई पर सख्त कानून की मांग, सर्वसमाज करेगा SDM कार्यालय के आगे अनिश्चितकालीन धरना, प्रेसवार्ता में दी जानकारी
राज्य वृक्ष खेजड़ी की कटाई पर सख्त कानून बनाने की मांग को लेकर बीकानेर में आंदोलन चल रहा है। इसके समर्थन में सूरतगढ़ में भी बिश्नोई समाज के नेतृत्व में सर्व समाज ने शुक्रवार से एसडीएम कार्यालय के आगे अनिश्चितकालीन धरना शुरू करने की घोषणा की है। यह जानकारी बिश्नोई मंदिर में गुरुवार शाम आयोजित प्रेस वार्ता में संगठन पदाधिकारीयों ने दी।