हजारीबाग के बरही थाना क्षेत्र स्थित जवाहर घाट में बड़ा हादसा। मछली लदा ट्रक डैम में गिर गया, जिसे देर रात क्रेन की मदद से बाहर निकाला गया। हालांकि ट्रक चालक अब भी लापता है। पुलिस और प्रशासन की टीम स्थानीय गोताखोरों के साथ लगातार रेस्क्यू अभियान चला रही है। चालक की तलाश के लिए एनडीआरएफ से भी मदद मांगी गई है।