ई किसान भवन में किसानों को अनुदानित दर पर हाइब्रिड बीज वितरित किए जा रहे हैं
परवलपुर प्रखंड के ई किसान भवन में किसानों के बीच अनुदानित दर पर मूंग और मक्के की हाइब्रिड बीज का वितरण किया जा रहा है। इस मामले की जानकारी सूत्रों के अनुसार गुरुवार की सुबह 11:30 बजे दी जानकारी। उन्होंने कहा कि दर्जनों की संख्या में किसान रजिस्ट्रेशन के माध्यम से अप्लाई कर अंगूठा लगाकर अनुदानित दर पर 4 केजी मक्का और 8 केजी मूंग का बीज का लाभ उठा रहे हैं।