लोहरदगा: साइडिंग स्थित गुरु गोविंद दास मठ में गुरु गोविंद सिंह की जयंती मनाई गई
शहरी क्षेत्र के साइडिंग स्थित गुरु गोविंद दास मठ में बुधवार को गुरु गोविंद सिंह की जयंती समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर श्रद्धालुओं ने पूजा पाठ कर कड़ाह प्रसाद का वितरण किया साथ ही भंडारे का भी अयोजकन किया गया। इस मौके पर आजसू की केंद्रीय सचिव नीरू शांति भगत, कंवलजीत सिंह सहित जिले के गणमान्य लोग शामिल हुए।