बक्सर: यूपी के भरौली में गोलंबर पर जाम से वीर कुंवर सिंह सेतु होते हुए बक्सर-पटना फोरलेन पर वाहनों की कतार, लोग परेशान
Buxar, Buxar | Sep 27, 2025 बक्सर यूपी को जोड़ने वाले नए वीर कुंवर सिंह सेतु के शुरू होने के बाद जिले वासियों को जाम की समस्या से प्रतिदिन प्रभावित होना पड़ता है. इस क्रम में सुबह 6:00 के बाद भरौली से बक्सर पटना फोर लाइन पर वाहनों की जाम लग गई. जिससे बक्सर गोलंबर से विभिन्न दिशाओं में जाने वाली वाहनों का संचालन प्रभावित हो गया. भरौली में जाम का असर जिले में दिख रहा है.