लोहरदगा: बोलेरो-बाइक की टक्कर में दो की मौत, एक गंभीर रूप से घायल, रिम्स रांची रेफर
लोहरदगा जिले के कुडू थाना क्षेत्र अंतर्गत टाटी के समीप शनिवार शाम बोलेरो और बाइक के बीच हुई भीषण टक्कर में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रिम्स रांची रेफर किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बोलेरो लोहरदगा से कुडू की ओर जा रही थी, जबकि बाइक कुडू से लोहरदगा की ओर आ