प्रतापगंज: चिलोनी दक्षिण पंचायत में पुराने विवाद के चलते पड़ोसियों ने खेती करने से रोका, दहशत में मसोमात सुकुमारी देवी का परिवार
सुपौल जिला के प्रतापगंज प्रखंड अंतर्गत चिलोनी दक्षिण पंचायत के सौराजान गांव, वार्ड नंबर 11 में एक विधवा महिला को खेती करने से रोके जाने का मामला प्रकाश में आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पिछले साल जुलाई में स्थानीय ग्रामीण सिया लाल यादव के द्वारा मसोमात सुकुमारी देवी के परिवारों के बीच हुई पुराने मामले को लेकर एक गंभीर जमीन विवाद का मामला सामने आया है।