बिहिया: बिहिया राजा बाजार चौक पर फुटपाती दुकान संघ द्वारा भोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया
Behea, Bhojpur | Dec 31, 2024 बिहिया नगर के राजा बाजार चौक के पास आज मंगलवार रात्रि 8:30 बजे बिहिया फुटपाती संघ के द्वारा लिट्टी चोखा भोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस लिट्टी चोखा भोज में कई लोग शामिल हुए। फुटपाती संघ के अध्यक्ष मुन्ना गौड़ के नेतृत्व में भोज का आयोजन किया गया। संघ के अध्यक्ष मुन्ना गौड़ ने बताया कि तकरीबन 200 से अधिक लोगों के लिए लिट्टी चोखा भोज का आयोजन किया गया है।