हरद्वार गांव में यूपी रोडवेज बस चालक के साथ गुंडों ने की मारपीट, एक युवक ने खुद को बताया गुंडा
Lavkush Nagar, Chhatarpur | Feb 10, 2026
लवकुश नगर थाना क्षेत्र के हरद्वार गांव में यूपी रोडवेज बस चालक के साथ मंगलवार की सुबह करीब 9 बजे मारपीट का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार बस को निर्धारित समय से पहले गांव में उतारने को लेकर बस चालक और एक यात्री युवक के बीच विवाद हुआ। इसके बाद युवक ने गांव में दबंगों को बुलाकर बस चालक के साथ मारपीट करवाई और खुद को गुंडा बताया।