बक्सर: समाहरणालय के कार्यालय कक्ष में ICDS की समीक्षा के दौरान बाल विकास परियोजना पदाधिकारी ब्रह्मपुर से जवाब-तलब वेतन स्थगीत.
Buxar, Buxar | May 1, 2024 DM अंशुल अग्रवाल की अध्यक्षता में ICDS की समीक्षा समाहरणालय परिसर स्थित कार्यालय कक्ष में की गयी. ICDS की प्रगति पूरे राज्य के सापेक्ष में कम होने पर DM द्वारा खेद व्यक्त किया गया. सभी CDPO को निर्देश दिया गया कि समय से विभागीय कार्यों का निष्पादन करते हुए जिलें के रैकिंग में अपेक्षित प्रगति प्राप्त करना सुनिश्चित करें.