जयपुर: विद्याधर नगर थाना पुलिस ने रश ड्राइविंग पर सख्त कार्रवाई करते हुए फॉर्च्यूनर, स्कॉर्पियो, थार सहित चार कारें ज़ब्त की
विद्याधर नगर थाना पुलिस ने बुधवार को हुए हिट एंड रन केस के बाद में थाना क्षेत्र में कार्यवाही करते हुए रश ड्राइविंग और लापरवाही से गाड़ी चलाने पर एक फॉर्च्यूनर स्कॉर्पियो व थार सहित चार वाहनों को पुलिस ने जप्त किया है पुलिस ने रश ड्राइविंग स्टंटबाज़ी और तेज रफ्तार के खिलाफ सख़्त रुख अपनाया है। मोटर वाहन अधिनियम की धारा 207 व 184 के तहत की गई कार्यवाही।