मिर्ज़ापुर: कछवा क्रिश्चियन अस्पताल तिराहे पर पिकअप ने छात्रा को मारी टक्कर, चालक की पिटाई का वीडियो आया सामने
कछवा थाना क्षेत्र के कछवा क्रिश्चियन अस्पताल तिराहे पर छात्रा को टक्कर मारने वाले पिकअप चालक को लोगों ने पिटाई कर दी। जिसका वीडियो सामने आया है। कछवा थाना क्षेत्र के जोगीपुर गांव का रहने वाला चालक दिलीप ने बताया कि उसने अपने एक रिश्तेदार के नाबालिक बच्चे को रास्ते में पिकअप चलाने के लिए दे दिया था। वह वाहन को बचाने के प्रयास में छात्रा को टक्कर मार दी।