कोल्हान आदिवासी एकता मंच 25 मार्च को शहीद पार्क चाईबासा में शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए कुड़मी महतो के खिलाफ आंदोलन का आगाज करेगा। यह निर्णय कोल्हान आदिवासी एकता मंच की हुई बैठक में लिया गया। इसकी जानकारी मंच के अध्यक्ष देवेंद्र नाथ चंपिया ने दी।बैठक में कुड़मी-महतो द्वारा की जा रही असंवैधानिक मांग के खिलाफ आंदोलन की रूपरेखा तैयार की गई।