गुमला जिले के भरनो थाना क्षेत्र में एक बार फिर जंगली हाथी का आतंक देखने को मिला। अमलीया जंगल से निकलकर हाथी आबादी के करीब पहुंच गया,जहां उसे देखने के लिए भारी भीड़ जुट गई।इस दौरान एक युवक घायल हो गया।उजाले में एक जंगली हाथी बूढ़ीपाठ तेतरटोली और बोडोटोली के बीच नदी किनारे हाड़हु बगीचा पहुंच गया।हाथी के आने की खबर फैलते ही सैकड़ों की भीड़ मौके पर जुट गई।