बरौली: बरौली थाना पुलिस ने चोरी की कार के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया, पूछताछ के बाद कोर्ट में पेश किया गया
बरौली थाना क्षेत्र के सिवान सरफरा मुख्य पथ पर सुरवल गांव के समीप वाहन जांच के दौरान पुलिस ने चोरी की कार के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस गिरफ्त में आया युवक सिवान जिले के जामो थाना क्षेत्र के राछोपाली गांव का सलमान अंसारी है।