इटावा: बेला बिधूना रोड पर चलती बाइक से गड्ढे में गिरने से मुकुटपुरा निवासी महिला की हुई मौत
Etawah, Etawah | Jul 13, 2024 बकेवर थाना क्षेत्र के मुकुटपुरा निवासी आकाश मिश्रा अपनी मां पप्पी मिश्रा के बाइक से शादी समारोह में शामिल होकर घर लौट रहा था। तभी विधूना थाना क्षेत्र में बेला-विधूना मार्ग पर उनकी बाइक गड्ढे मे अनियंत्रित हो गई, जिससे उनकी मां चलती बाइक से गड्ढे में जा गिरी, जिसके बाद परिजन उपचार हेतु इटावा जिला चिकित्सालय लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।