चाईबासा: चाईबासा सदर अस्पताल में भारी अव्यवस्था, गर्भवती महिलाओं को अल्ट्रासाउंड के लिए सीढ़ियां चढ़नी पड़ रही, शिकायत
चाईबासा। चाईबासा सदर अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाल स्थिति को लेकर भाजपा पिछड़ा जाति मोर्चा के प्रदेश मंत्री हेमंत कुमार के द्वारा शनिवार को दोपहर पड़ताल के दौरान पाया कि अस्पताल में घोर अनियमितता बरती जा रही है, गर्भवती महिलाओं को जांच के लिए सीढ़ियां चढ़ कर उपरी तल्ले पर जाना पड़ रहा है। जिसको लेकर उपायुक्त से तीन बजे शिकायत किया गया है।