सादाबाद: सादाबाद तिराहे पर अज्ञात वाहन ने बाइक सवार भट्ठा मजदूरों को मारी टक्कर, दो घायल, ग्रामीणों ने पहुंचाया अस्पताल
ऊंचा गांव के पास भट्टे पर काम करने वाले दो मजदूर ऊंचा गांव की तरफ जा रहे थे, हाथरस रोड पर सादाबाद तिराहे के पास अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी जिससे दोनों मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर जुटी भीड़ के द्वारा तत्काल 108 एंबुलेंस की सहायता से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सादाबाद उपचार के लिए पहुंचाया है।