बदायूं: बदायूं के कछला में गाली-गलौच को लेकर दो पक्षों में लाठी-डंडा व भाला चले, तीन लोग घायल हुए
Budaun, Budaun | Mar 22, 2026 बदायूं के थाना उझानी क्षेत्र के कस्बा कछला के वार्ड नम्बर 6 में गाली - गलौच का विरोध करने पर दो पक्षों में लाठी डंडा व भाला चला । जिससे एक पक्ष के दो सगे भाई गंभीर रूप से घायल हो गए जबकि दूसरे पक्ष से एक युवक घायल हो गया। रविवार को गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल दोनों सगे भाईयों की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया ।