आंवला: आंवला पुलिस ने मारपीट के मामले में पांच के खिलाफ की रिपोर्ट दर्ज।
Aonla, Bareilly | May 21, 2024 आंवला के गंज त्रिपौलिया निवासी अतुल गुप्ता ने पुलिस को बताया कि बीते रोज मैं और मेरा बेटा दोनों दुकान बंद कर घर जा रहे थे तभी रास्ते में पांच लोग जिनके मुंह पर अंगोछा बंधा हुआ था आंखों में मिर्ची डालकर गालियां देते हुए मारपीट करने लगे और जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए।पुलिस ने पीड़ित के आधार पर दो अज्ञात सहित पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।