मोहनिया: चोरी की बाइक के साथ एक आरोपी को मोहनिया पुलिस ने बस स्टैंड से किया गिरफ्तार उसकी निशानदेही पर चोरी की चार बाइक हुआ बरामद
Mohania, Kaimur | Mar 14, 2024 कैमूर जिले के मोहनिया पुलिस द्वारा मोहनिया शहर के बस स्टैंड से चोरी की बाइक के साथ एक बाइक चोर को गिरफ्तार कर लिया है। उसके निशानदेही पर उसके गांव से चोरी की कुल चार बाइक बरामद हुई है। गिरफ्तार आरोपी सोनहन थाना क्षेत्र के बहुअन गांव का केदार बिंद का पुत्र किशन कुमार बताया जा रहा है।