नगर के प्रसिद्ध दक्षिणमुखी बावली हनुमान मंदिर परिसर में आयोजित श्रीराम महायज्ञ इन दिनों पूरे क्षेत्र के लिए आस्था और भक्ति का केंद्र बना हुआ है। महायज्ञ के शुभारंभ के साथ ही उमरियापान सहित आसपास के ग्रामीण अंचलों से प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। यज्ञस्थल सुबह से शाम तक “जय श्रीराम” के उद्घोष और वैदिक मंत्रोच्चार से गूंज रहा है