आगरा: घर वालों से नाराज बुजुर्ग व्यक्ति पहुंचा प्रयागराज, कमला नगर पुलिस ने सकुशल किया बरामद
थाना कमला नगर पुलिस टीम का सराहनीय सामने आया है, जिसमें थाना कमला नगर पर सूचना दी गई थी कि एक बुजुर्ग व्यक्ति घर वालों से नाराज होकर कहीं चले गए हैं, जिनको काफी खोजा गया है, लेकिन वह नहीं मिले है, बुजुर्ग को खोजने के लिए पुलिस ने टीमों का गठन किया, पुलिस ने लोगों से पूछताछ की, सीसीटीवी कैमरे चेक किए और बुजुर्ग व्यक्ति को प्रयागराज से सकुशल बरामद कर लिया।