फुलवारी: लखना बाजार में एक महिला की उसके ही भांजे ने गोली मारकर की हत्या, हुआ फरार
Phulwari, Patna | May 29, 2024 पुनपुन के लखना बाजार स्थित शिव मंदिर के पास एक महिला को उसके भांजे ने ही गोली मारकर हत्या कर दिया। घटना कि जानकारी मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एन एम सी एच भेज दिया। पुलिस मामले कि जांच में जुटी हुई है।